(www.arya-tv.com) भारत की अखंडता और एकता के प्रति आधुनिक भारत के शिल्पकार व महान स्वतंत्रता और सेनानी जिनको भारत रत्न मिला। ऐसे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर लखनऊ महानगर के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंच कर कालिदास मार्ग पर रन फॉर यूनिटी एकता व दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य डॉक्टर महेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ,एवं महापौर सुषमा खर्कवाल,नीरज बोरा, आदि विधायक गण मौजूद रहे।
