पटेल की जयंती पर हांथों में तिरंगा लेकर 2 किमी दौड़ का आयोजन

## Lucknow UP

सरोजनी नगर। देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले रन फॉर यूनिटी(एकता दौड़) कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा खुशालगंज मंडल अध्यक्ष मुकेश कनौजिया के नेतृत्व में अमावा गांव के चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर गांव के चौराहे से 2 किलोमीटर तक दौड़ का आयोजन किया।

दौड़ का समापन गांव के ही गांधी आदर्श विद्यालय में किया गया जहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को लौहपुरुष के रूप में भी जानना चाहिए वह आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने भारतवर्ष की 563 रियासतों को भारत में शामिल कराकर खंड खंड बटे भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरो कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का काम किया था। इसीलिए आज उनके जन्मदिवस को हम लोग एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के खुशाल गंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह श्यामू, महामंत्री शिव बक्स सिंह, अनुज सिंह चौहान ,िसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष द्विवेदी जिला कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता श्याम मनोहर लोधी राजाराम लोधी मंन्दीप श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के तमाम नागरिक शामिल रहे।