RTE Admission: लखनऊ के 1576 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत आज से प्रवेश, इन बच्चों के प्रवेश पर लगी रोक

# ## Education

 शिक्षा के मौलिक अधिकार नियम के तहत आज से निजी विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों का प्रवेश आरंभ हो रहा है। लखनऊ जिले के 1576 निजी स्कूलों के 21 हजार सीटों पर छात्रों का प्रवेश किया जाना है।उल्लेखनीय है कि प्रत्येक निजी विद्यालय को नियमों के तहत कुल सीटों के करीब 25 प्रतिशत पर आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का प्रवेश लेना अनिवार्य है। इसबार बड़ा बदलाव बताया जा रहा है कि किराए के मकान में रहने वाले अभिभावकों के बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय तिवारी ने बताया कि प्रवेश के लिए नियम वेबसाइट पर मौजूद है। जिसे देखकर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। जिन छात्रों को प्रवेश लेना है उनका आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और फोटो आदि दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जिसे स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य यूजर आईडी से दस्तावेजों की जांच कर सकेंगे।