कोयला कामगारों के लिए बन रहा मार्ग

National

कोरबा।(www.arya-tv.com)  मानिकपुर व केंद्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व से स्थानांतरण होकर लगभग 300 कामगार कुसमुण्डा गये है। सर्वमंगला मार्ग में अकसर यह कामगार यातायात में फं स जाते थे। समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाने के कारण घर वापस लौट आते थे। कोयला कामगार सुगनाबर्मन, सावन बंजारे, राजू सोनी, नारायण चंद्रा ने इस मामले को प्रबंधन के सामने रखा।

प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्वमंगला मंदिर के निकट से कामगारों के लिए एक अलग मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है। मार्ग पर कांक्रीटीकरण किया जा रहा है। यह मार्ग कच्चा था। बरसात के दिनों में कामगारों को परेशानी हो रही थी। अगर यह मार्ग बन जाता है तो कामगारों को राहत होगी।