(www.arya-ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह 67 साल के थे और ल्यूकेमिया से काफी लंबे से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर की अस्थियों को बानगंगा में विसर्जित किया गया, भाई रणधीर कपूर ने पीटीआई से बातचीत में बताया। इस दौरान नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।
रविवार शाम को ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी गई थी। प्रेयर मीट से नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर की फोटो सामने आई थी। दोनों ऋषि कपूर की फोटो के पास बैठे थे। रणबीर ने इस दौरान सिर पर पगड़ी बांधी हुई थी।
बता दें कि बीती रात ही ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई पहुंची हैं। 30 अप्रैल को पिता के निधन की खबर सुनकर ही वह दिल्ली से मुंबई के लिए वाया रोड़ रवाना हुईं थी। वह 2 मई की रात घर पहुंचीं। दोनों के घर पहुंचने की फोटोज सामने आई हैं।