एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

Lucknow
  • एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

लखनऊ। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के महान प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और उत्कृष्ट संगठनकर्ता पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर चारबाग स्थित दीनदयाल स्मृतिका वाटिका में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को आज के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया तथा उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प लिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह एवं मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। संपूर्ण वातावरण राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और अंत्योदय के विचारों से ओत-प्रोत दिखाई दिया।