लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी में इफ्तार और नमाज पढ़ने वालों पर रिपोर्ट, कुल सचिव ने हसनगंज कोतवाली में दी तहरीर

# ## Lucknow

लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी सार्वजनिक स्थल पर रोजा इफ्तार और नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ हसनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। मामले में शिकायत लखनऊ विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉक्टर भावना मिश्रा ने की है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को फेंसिंग के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं और उनके साथ बाहरी लोगों ने लाल बारादरी निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ की थी। रोके जाने पर विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा पैदा की थी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़कर रोजा इफ्तार किया था। विवि परिसर में अराजकता कर अव्यवस्था फैलाई गई थी। यही नहीं टोकने पर सुरक्षा कर्मियों को मारापीटा और धमकाया गया था। उसी आधार पर कुल सचिव डॉ. भावना मिश्रा ने अज्ञात छात्रों और अराजक तत्वों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा सौंपे गए वीडियो के आधार पर बवाल करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।