विकेटकीपर ऋषभ पंत के वे धांसू रिकॉर्ड जो पड़े हैं महेंद्र सिंह धोनी पर भारी

Game

(www.arya-tv.com)भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने  15 अगस्त की शाम को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए। धोनी के संन्यास लेने के बाद अब उनके फैन्स के मन में अब बस एक ही सवाल है कि उनकी जगह टीम इंडिया में कौन नियमित विकेटकीपर के तौर पर खेलेगा। धोनी के विकल्प के तौर पर केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम सबसे ऊपर है। राहुल एक कामचलाऊ विकेटकीपर हैं जबकि पंत एक रैगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। धोनी के संन्यास से पहले भी पंत को उनके उत्तराधिकारी के रूप में देखा गया था। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जो धोनी पर भारी पड़े हैं।

आपको बता दें कि यहां हम पंत के जो रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, उनकी तुलना धोनी के विकेटकीपर के रूप में हासिल किए गए रिकॉर्ड से की गई है। सबसे पहले बात करते हैं, इंटरनैशल क्रिकेट में डेब्यू करने की। जहा धोनी ने 23 साल की उम्र में साल 2004 में पहला मैच खेला था वहीं उनके मुकाबले ऋषभ पंत ने मात्र 22 साल की उम्र में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।

-टेस्ट विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत ने साल 2018 में इंग्लैंड के ओवल मैदान पर जोरदार शतक लगाया था। उस टेस्ट मैच में पंत ने 114 रन बनाए थे। धोनी की बात की जाए तो उन्होंने कभी भी टेस्ट में इंग्लैंड में शतक नहीं लगाया। इंग्लैंड में धोनी का बेस्ट स्कोर 97 रन रहा जो उन्होंने 2007 में ओवल टेस्ट में बनाया था।