(www.arya-tv.com)एक्टर रमेश देव का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की जानकारी बेटे अजिंक्य देव ने दी है। एक्टर ने अपनी मौत से तीन दिन पहले ही अपना 93वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। रमेश ने फिल्म आरती से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड के साथ मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया था। रमेश महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले थे। उन्होंने एक्ट्रेस सीमा देव से शादी की थी।
