बंथरा हनुमान मंदिर में गूंजा रामायण पाठ, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की दीर्घायु के लिए हुई विशेष आरती, श्रद्धालुओं में बांटे गए लड्डू

Lucknow
  • बंथरा हनुमान मंदिर में गूंजा रामायण पाठ, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की दीर्घायु के लिए हुई विशेष आरती, श्रद्धालुओं में बांटे गए लड्डू

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंथरा स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को मंडल टीम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना के लिए किया गया। शाम चार बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से रामायण पाठ किया और भगवान हनुमान की आरती उतारी।

मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के समक्ष प्रार्थना की कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें तथा क्षेत्र की जनता की सेवा इसी प्रकार करते रहें। रामायण पाठ और आरती के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए गए, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण किया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता बच्चू लाल पासी ने कहा कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह क्षेत्र में गरीबों, असहायों, बीमारों और दिव्यांगजनों के लिए मसीहा के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से सरोजनीनगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और आम जनता को उसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विधायक को दीर्घायु और निरंतर जनसेवा करने की शक्ति प्रदान करें।