- अन्नदा ग्रेन बैंक में राजनाथ सिंह ने सहयोग किया— इन्द्रमणि त्रिपाठी
- 80747 जरूरतमंदो को लंच पैकट की व्यवस्था
- हॉट स्पॉट क्षेत्रों के साथ अन्य स्थानों में सैनीटाइजेश कार्य
- अन्नदा ग्रेन बैंक में 1 लाख की सहायता
लखनऊ के सांसद और केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने नगर निगम द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन में अपने प्रतिनिधि व पूर्व आई.ए.एस.दिवाकर द्वारा बड़ी मात्रा में कच्चे सामान का सहयोग किया है। इस सहयोग में 40 कुंतल चावल और 40 कुंतल आटा का व्यवस्था करायी गयी है। इससे नगर निगम के अन्नदा ग्रेन बैंक को मजबूती मिलेगी और जरूरतमंदों की सहायता हो सकेगी। नगर आयुक्त ने रक्षामंत्री का इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
80747 जरूरतमंदो को लंच पैकट की व्यवस्था
निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 80747 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी,सीएफओ महामिलिंद लाल,पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविन्द राव,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह द्वारा किया गया। इसके साथ ही राशन सामाग्री भी वितरित की गयी।

हॉट स्पॉट क्षेत्रों के साथ अन्य स्थानों में सैनीटाइजेश कार्य
इं.पकज भूषण ने बताया कि कोरोना प्रभावित इलाकों में 10 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में 2 किमी की परिधि में युद्ध स्तर से सैनीटाइजेशन का कार्य किया गय है। जिसमें 10 डेडीकेटेड वाहन मिस्ट स्प्रिन्कलर सहित,10 हैण्डी स्प्रिन्किलिंग मशीन उपलब्ध रहे। सभी सफाई कर्मचरियों को मास्क व ग्लव्ज आदि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं।
छावनी क्षेत्र में 185 भवन,मोहम्मदी मस्जिद में 46 भवन,फूलबाग में 173 भवन,नजरबाग में 340 भवन,सआदतगंज में 293 भवन,तालकटोरा में 237 भवन,त्रिवेणी नगर में 91 भवन,गोमती नगर में 186 भवन,इंदिरा नगर में 413 भवन में सैनीटाइजेशक कार्य किया गया। इस कार्यों का पर्यवेक्षण अपर नगर आयुक्त,मुख्य अभियंता सिविल,सीएफओ व जोलन अधिकारियों द्वारा किया।

अन्नदा ग्रेन बैंक में 1 लाख की सहायता
रानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्रबंधक जयपाल सिंह द्वारा 1 लाख की सहायता अन्नदा ग्रेन बैंक में की गयी।
नगर आयुक्त व सीएफओ की अपील
कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता की अपील नगर आयुक्त व सीएफओ द्वारा की गयी है ।