ठिठुर रहा उत्तर भारत:MP में सिवनी को छोड़ पूरे राज्य में तापमान 10 डिग्री से नीचे, राजस्थान के 18 शहरों का यही हाल

National

(www.arya-tv.com) जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड समेत कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में तापमान जीरो से नीचे बना हुआ है। पंजाब में आदमपुर और हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के 18 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से भी कम रहा। मध्य प्रदेश में सिवनी को छोड़ पूरे प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे रहा।

राजस्थान: 18 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से राजस्थान में शीतलहर का असर जारी है। सर्द हवाओं से रविवार को भी 18 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। माउंट आबू में लगातार चौथे दिन पारा माइनस (-) 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से शीतलहर का असर चूरू, झुंझुनूं और सीकर तक सिमट जाएगा।मध्य प्रदेश: भोपाल में पारा 6.8 डिग्री, सिवनी को छोड़ पूरे प्रदेश में 10 के नीचे
बर्फीली हवा से मध्यप्रदेश में ठंड और बढ़ गई। सिवनी को छोड़कर सभी जिलों में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। इसके अलावा 10 शहरों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया। भोपाल में रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 4 डिग्री कम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में कोल्ड डे रहा। जबलपुर, उमरिया और रीवा जिलों में शीतलहर चली।छत्तीसगढ़ में जमने लगी ओस, मैनपाट में पारा 4 डिग्री
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अंबिकापुर के सामरी-मैनपाट में मिनिमम टेंपरेचर 4 से 5 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को बिलासपुर में शीतलहर चली। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। लालपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में आज भी कड़ाके की ठंड रहेगी