Bareilly : रेलवे कर्मचारी की मौत के बाद डीआरएम कार्यालय के बाहर शव रखकर हंगामा

# ## Bareilly Zone

रेलवे के सिग्नल विभाग के कर्मचारियों की मौत के बाद शुक्रवार की रात उसके परिजनों ने डीआरएम कार्यालय के बाहर शव रखकर हंगामा किया। बारादरी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी ताराचंद रेलवे के सिग्नल विभाग में कर्मचारी थे।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका तबादला कन्नौज से फतेहगढ़ कर दिया गया था। ताराचंद के भतीजे कल्लू ने बताया कि फतेहगढ़ का एक अधिकारी उनको प्रताड़ित करता था। अवकाश के दिन भी वह उन्हें काम पर बुलाता था।

इसके चलते उसके चाचा को ब्रेन हेमरेज हो गया कानपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान कर्मचारियों की मौत हो गई। शुक्रवार की रात परिवार के लोग सब लेकर बरेली पहुंचे और इज्जत नगर डीआरएम कार्यालय के बाहर सब रखकर मामले की जांच कर कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।