राजद नेता बोले- बिहार चुनाव के दौरान राहुल प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे

National

(www.arya-tv.com)बिहार चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद महागठबंधन में मतभेद सामने आने लगे हैं। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस की टॉप लीडरशिप पर निशाना साधा है। साथ-साथ चुनाव लड़ने वाली पार्टी के नेता राहुल पर शिवानंद ने कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस बाधा की तरह रही। वो बोले कि चुनाव तो कांग्रेस ने 70 सीटों पर लड़ा, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं की। शिवानंद ने कहा कि चुनाव के वक्त राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे।

बस 3 दिन के लिए बिहार आए राहुल- तिवारी
शिवानंद तिवारी ने  कहा कि राहुल गांधी केवल 3 दिन के लिए बिहार में आए। प्रियंका गांधी तो आई ही नहीं। जिन लोगों को बिहार से सरोकार नहीं था, वो लोग यहां आए। यह सही नहीं है। वो बोले कि जब चुनाव पूरे जोर-शोर से चल रहा था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका के घर पिकनिक मना रहे थे।