बुर्के पर बैन की मांग करने वाले रघुराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Kanpur Zone UP

कानपुर(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता रघुराज सिंह को मंगलवार की सुबह फिर से फोन पर फिर धमकी मिली है। इस बार उन्हें यूएस के फोन नंबर से धमकी दी गई है। इससे पहले भी दो धमकी मिल चुकी है।

इससे सोमवार रघुराज सिंह ने भारत में बुर्का पर बैन लगाने की मांग की थी। इसके लिए उन्हें भाजपा संगठन द्वारा नोटिस भी दिया गया है।

अलीगढ़ में 12 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रघुराज सिंह ने भाषण दिया था, जिससे बाद से ही उन्हें धमकी दी जा रही है। रघुराज सिंह मिथलेश आश्रम में ठहरे हैं।

रघुराज सिंह आज मृदुल कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। देर रात करीब दस बजे उन्हें अज्ञात नंबर से फोन पर धमकी दी गई।

रघुराज सिंह ने बताया कि विगत 14 जनवरी को दोपहर में पांच बार लखनऊ में फोन पर हंगरी के नंबर से धमकी दी गई थी। 17 जनवरी को एटा महोत्सव में दो बार धमकी मिली।

इसकी जानकारी मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर और अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि को दी। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि रघुराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है