क्वीन एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन, 2 महीने बाद 100 साल के होने वाले थे

International Uncategorized

(www.arya-tv.com)ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। इन्फेक्शन के बाद उन्हें किंग एडवर्ड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। यहां 28 दिन रहने के बाद 16 मार्च 2021 को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। प्रिंस फिलिप ने जनवरी में क्वीन के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। 10 जून 1921 को जन्मे प्रिंस फिलिप दो महीने बाद अपना 100वां जन्मदिन मनाने वालेथेराज परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हिज रॉयल हाइनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग नहीं रहे। रॉयल हाइनेस का आज सुबह विंडसर कैसल में निधन हो गया। प्रिंस फिलिप ने 2017 में अपनी जिम्मेदारियों से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से वह कभी-कभार ही नजर आते थे। इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन में विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे।

ब्रिटिश राजपरिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य थे
प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को ग्रीस में हुआ था। वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक राजा रहे। साथ ही ब्रिटिश राज परिवार के सबसे बुजुर्ग पुरुष सदस्य भी थे। ग्लुक्सबर्ग राजघराने के सदस्य फिलिप का संबंध यूनानी और डेनिश राज परिवारों से था। बचपन में ही उनके परिवार को देश से निष्कासित कर दिया गया था।

फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम से पढ़ाई करने के बाद 18 साल की उम्र में फिलिप 1939 में ब्रिटिश शाही नौसेना में शमिल हुए थे। क्वीन एलिजाबेथ से उनकी पहली मुलाकात 1934 में हुई थी। तब एलिजाबेथ की उम्र 13 साल थी। वे फिलिप की दूर की रिश्तेदार थीं। फिलिप ने दूसरे विश्वयुद्ध में भी हिस्सा लिया था।