(www.arya-tv.com)भारत में ऑटोमोबाइल कंपनियों की रिटेल सेल्स जनवरी 2021 के मुकाबले जनवरी 2022 में 10.70% कम हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने यह जानकारी दी। FADA भारत में ऑटोमोबाइल रिटेल इंडस्ट्री का एसोसिएशन है जो पूरे भारत में 26500 डीलरशिप को लीड करता है।
इसके मुताबिक थ्री व्हीलर और कॉमर्शियल व्हीकल्स में 30% और 20.5% की ग्रोथ हुई है, जबकि टू-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल और ट्रैक्टर्स की सेल्स में क्रमशः 13%, 10% और 10% की गिरावट आई है।
टू-व्हीलर्स की इन्वेंट्री घटकर 25-30 दिनों की हुई
सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से पैसेंजर व्हीकल्स (पीवी) में भी गिरावट देखी जा रही है। जबकि कॉमर्शियल व्हीकल्स (CV) और खासतौर से भारी कॉमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री ठीक है। भारत में टू-व्हीलर्स व्हीकल्स की ग्रोथ कमजोर रही है। पीवी इन्वेंट्री 8-10 दिनों के ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर बनी हुई है, जबकि टू-व्हीलर्स व्हीकल्स की इन्वेंट्री घटकर 25-30 दिनों तक ही बची है।
कुल रिटेल बिक्री में 10.7% की गिरावट
FADA ने कहा कि 25,000 किलोमीटर के नए नेशनल हाईवे बनाने की सरकार के प्लान से भारत के बुनियादी ढांचे के खर्च में और ग्रोथ होगी और कॉमर्शियल सेगमेंट पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। जनवरी 2022 के आंकड़ों पर कमेंट करते हुए FADA के प्रेसिडेंट विंकेश गुलाटी ने कहा कि जनवरी में कमजोर सेल्स रही, क्योंकि साल-दर-साल कुल रिटेल बिक्री में 10.7% की गिरावट आई है, जबकि थ्री व्हीलर्स और कॉमर्शियल व्हीकल 30% और 20.5% की ग्रोथ के साथ ग्रीन सिग्नल दे रहे हैं।
ओमिक्रॉन के कारण 10% बिक्री घटी
उन्होंने बताया कि हमारे इंटरनल सर्वे में 55% डीलरों ने कहा कि उन्होंने ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से बिक्री 10% कम हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद हम उम्मीद करते हैं कि ऑटो रिटेल धीरे-धीरे पॉजिटिव होगा। सेमी-कंडक्टर की कमी भी कम होने के कुछ संकेत दिख रहे हैं। कई पीवी OEM बेहतर डिस्पैच का आश्वासन देते हैं। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि व्हीकल्स को मिलने में और सुधार होगा।