Ajay Devgn की बात से नाराज हुआ पंजाबी singer, तो बोल दी ये बात

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) किसान प्रदर्शन का मामला जब विदेशी सितारों की पहुंच तक पहुंचा तो देसी सितारों ने भी अपनी राय रखनी शुरू कर दी। रिआना (Rihanna), ग्रेटा (Greta Thunberg) और मिया (Mia Khalifa) जैसी सेलेब्रिटी ने जब कृषि कानून बिल का विरोध कर रहे किसानों के पक्ष में ट्वीट किए तो बॉलीवुड सितारे (Bollywood Stars) भी पीछे नहीं रहे।

इन सितारों ने देश की जनता से अपील की कि किसी भी तरह के प्रोपेगेंडा में फंसने बचें और इस नसीहत देने वाली फेहरिस्त में अजय देवगन का भी नाम शामिल है। लेकिन अजय को इस ट्वीट के लिए ट्रोल किया जा रहा है। यही नहीं, एक पंजाबी सिंगर ने अजय को चमचा तक कह दिया। भारत में चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर देश-दुनिया से रिएक्शन आ रहे हैं।

बॉलीवुड गलियारा भी इस मुद्दे को लेकर काफी एक्टिव हैं। बॉलीवुड एक्टर और सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी ट्वीट के जरिए किसान आंदोलन को लेकर अपना पक्ष रखा है। अजय देवगन ने लिखा भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रोपेगेंडा के चक्कर में न फंसें। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है।