वाराणसी स्थित जन्म स्थली मंदिर में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मत्‍था टेका, जानिए और क्या किया

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्म स्थली में बुधवार को देश भर से बड़े नेता मत्था टेकने आ रहे हैं। सबसे पहले भाेर में पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने सीरगोवर्धनपुर मंदिर पहुंच कर मत्‍था टेका और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा का दर्शन-पूजन करने के बाद संत रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्द्धनपुर पहुंचे। रविदास मंदिर में संत निरंजन दास ने उनका स्‍वागत किया।

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व राहुल गांधी, आप सांसद संजय सिंह का सीरगोवर्धनपुर आना तय माना जा रहा है तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी आने की संभावना जताई जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के भोर लगभग तीन बजे सीरगोवर्धनपुर आने की सूचना पर प्रशासन ने रात में एयरपोर्ट पर बैठक की। साथ ही इसके अनुरुप ही तैयारी के लिए अफसर सीर की ओर दौड़ पड़े।

भाजपा कार्यालय के अनुसार योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर सुबह 9.40 बजे बीएचयू हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से कार से सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचेंगे और मंदिर में मत्था टेकने के बाद साढ़े 10 वापस चुनाव प्रचार को निकल जाएंगे। इसी प्रकार प्रियंका गांधी सुबह साढ़े 11 बजे रविदास मंदिर पहुंचेगी। कुछ समय बाद राहुल गांधी का भी आगमन होगा। दोनों नेता मंदिर के समीप सत्संग स्थल पर पहुंचेगे। वहां रविदासियों को संबोधित भी करेंगे। रविदास मंदिर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी सतपाल विर्दी ने इन लोगों के आने की सूचना की पुष्टि की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दोपहर एक बजे मंदिर पहुंचेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को कोई सूचना तो नहीं थी, लेकिन उनका आगमन शाम तक संभावित माना जा रहा है।

वाराणसी में अब ठंड विदायी की ओर है और गर्मियां

संत रविदास जयंती पर सीर गोवर्धनपुर में कई नेता पहले भी मंदिर में मत्था टेक चुके हैं। इसमें सबसे अधिक बार आने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जो चौथी बार आ रहे हैं। राहुल गांधी 2011 में मत्था टेकने के बाद लंगर भी छक चुके हैं। प्रियंका भी मंदिर में मत्था टेकने के बाद जयंती में शिरकत कर चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संत स्थली में शीश नवा चुके हैं।