पुदीने के फायदे: हृदय से लेकर पेट दर्द तक जानें पुदीने के फायदे

Health /Sanitation

आर्य टीवी डेस्क। गर्मी आ रही है अब पुदीना हर घर की रसोई में दिखने लगेगा। वह अलग बात है कि जाड़ों के मौसम में भी बहुत लोग पुदीने की चटनी खाते हैं।

आपको मालूम होना चाहिए कि पुदीने में कई औषधीय गुण भी हैं। यह पेट से संबंधित अनेक बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। इसका सेवन करके आप तमाम रोगों से मुक्त हो सकते हैं।

इसकी पत्तियों की खास सुगंध इसके महत्व को बढ़ाती है। इसमें मेंथॉल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, कॉपर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। पुदीने के पत्ते का सेवन करने से वॉमिटिंग या नॉजिया जैसी स्थिति को रोका जा सकता है। यही नहीं, पेट में गैस जैसी समस्या में भी पुदीने का सेवन लाभदायक है। यह हृदय की गति को संतुलित करता है और साथ ही जमे हुए कफ को बाहर निकालता है।