(www.arya-tv.com)नवी मुंबई ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वैदिक इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित भारत द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर भारत में 6 जगह पर कन्या पूजन एवं भोजन का आयोजन किया गया। कोपरखैरने स्थित मुख्य कार्यालय में 9 दिनों तक कन्याओं को भोजन एवं पूजन किया गया। प्रतिदिन लगभग 25 कन्याओं ने भोजन किया। अंतिम 3 दिन उन सभी छोटी बालिकाओं को अपने इष्ट का मंत्र जप करने के लिए प्रेरित किया गया जोकि बच्चों में सनातन के संस्कार को डालने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसके अतिरिक्त जलगांव महाराष्ट्र स्थित अमलनेर ग्राम में 21 कन्याओं का पूजन किया गया। कलापग्राम मध्यप्रदेश में 5 स्थानों पर लगभग 108 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया। आदिवासी क्षेत्र उड़ीसा में स्थित 64 योगिनी मंदिर के प्रांगण में लगभग 64 बच्चों को भोजन कराया गया। मधुबनी बिहार में 300 से अधिक कन्याओं ने भोजन किया। बंगलौर में गर्वित के माध्यम से लगभग 70 अपंग बच्चों को भोजन कराया गया।
संस्था के अध्यक्ष विपुल लखनवी के अनुसार इस नवरात्रि में स्वयं विपुल लखनवी एवं जन कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी बलदेव सिंह ने गूगल सर्च के माध्यम से 2 गैर व्यवसायिक गौशाला को खोजा। अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से सीबीडी के निवासियों हेतु एवं खारघर के निवासियों हेतु इन गौशालाओं को प्रचारित भी किया। आजकल सनातन के जागरण के कारण गौ सेवा करने की भावना हर हिंदू के मन में जागृत हो चुकी है। इसका दूसरा कारण यह भी रहा पंचगव्य के द्वारा कितनों के कैंसर और असाध्य रोग भी ठीक हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सदस्य ऑस्कर फर्नांडीस में राज्यसभा में अपनी कैंसर के रोग को गोमूत्र के द्वारा स्वस्थ होने की कहानी बताई थी जो नेट पर मौजूद है। सभी सनातन प्रेमियों को गोसेवा के द्वारा अपने स्वास्थ्य को अपने परहित को और सनातन को एक विशेष ऊंचाई देने का प्रयास करना चाहिए।