(www.arya-tv.com) आगरा में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। महिला संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अपराधों और असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए टिप्स दिए गए।
एंटी रोमियो पुलिस और आगरा पुलिस ने थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए। महिलाओं और बालिकाओं ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राह चलते कोई छेड़छाड़ करे। दफ्तर और शिक्षण संस्थानों में उत्पीड़न किया जा रहा हो या फिर सफर के दौरान कोई आपात स्थिति हो तो किस तरह से बचना है, इसके उपाए सुझाए। अपराधों की जानकारी देकर सुरक्षा के हेल्पलाइन नम्बरों बारे में अवेयर किया। प्रभारी एंटी रोमियो और मिशन शक्ति निरीक्षक रंजना गुप्ता ने सेन्ट विल्स स्कूल रोहता, सदर की छात्राओं सुरक्षा के टिप्स दिए। जनसेवा केन्द्र नैनाना जाट, सदर में विधवा पेंशन के लिए फार्म भरवाए गए। महिला कास्टेबल शानू त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ थाना कोतवाली में बीट में भ्रमण कर महिलाओं से संवाद किया। थाना बरहन क्षेत्र में भी महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया।
अपराधों की रोकथाम के बारे में बताया
महिलाओं को वृद्धा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना और साइबर पोर्टल से संबंधित बढ़ते अपराधों की रोकथाम के बारे में बताया गया। हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 1098, 112 108, 1930 और सहायक पोर्टल नंबरों की जानकारी दी गई। थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से विभिन्न योजनाओं के आवेदन भरवाए गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, एसआई रूबी सिंह, महिला कॉस्टेबल नीलू यादव, पूनम, नेहा पाल, पूजा आदि ने महिलाओं को जागरूक किया।