वृंदावन कालोनी में डिफेंस एक्सपो स्थल में चल रहे नेशनल जंबूरी का 28 नवंबर को समापन होगा। समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। वह सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्मकुमारीज सेंटर भी जाएंगी। राष्ट्रपति लगभग 6 घंटे राजधानी में रहेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे विशेष प्लने से चौधरी चरन सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सीधे सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान पहुंचेंगी।
गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगी। 12 बजे समारोह संबोधित करने के बाद कुछ देर मेडिटेशन रूम में ध्यान करेंगी। संस्थान के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी ब्रह्मकुमार डॉ. मृत्युंजय ने बताया कि आज वैश्विक परिदृश्य में दुनिया को सबसे ज्यादा विश्व एकता और विश्वास की जरूरत है। एकता में सबसे बड़ी शक्ति है।
इसी को देखते हुए इस वर्ष ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा वार्षिक थीम विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान रखी गई है। इस थीम के तहत संस्थान के विश्व के 140 देशों में स्थित 8 हजार से अधिक सेवाकेंद्रों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ब्रह्मकुमारीज सेंटर के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ लंच करेंगी। इसके बाद वृंदावन योजना में जंबूरी के समापन समारोह में शामिल होंगी। 5 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। विशेष प्लेन से 5:30 बजे नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
जम्बूरी कार्यक्रम में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यक्रम के चलते विभिन्न इलाकों में डायवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। ट्रैफिक से संबंधित समस्या आने पर कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
अमौसी एयरपोर्ट
अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से वाहन एयरपोर्ट के अन्दर नहीं जा सकेंगे। वाहन अमौसी कॉमर्शियल मोड़ से बाएं होकर जाएंगे।
शहीद पथ मोड़, कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन ट्रांसपोर्ट नगर/ पुरानी चुंगी तिराहा/ पिकेडली तिराहा/ बाराबिरवा चौराहा या जुनाबगंज मोड़ होकर जा सकेंगे।
मोहनलालगंज गुलजार उपवन स्थित ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र
गोसाईंगंज कस्बा तिराहा़ से ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र/अहिमामऊ चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहा से जिला करागार के सामने से, मोहनलालगंज/किसानपथ होकर जा जाएंगे।
कबीरपुर अंडरपास से ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र/अहिमामऊ चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन किसान पथ से होकर जाएंगे।
साहू रेजीडेंसी कैंप गेट से ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे।
अहिमामऊ अंडरपास से ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र/सुल्तानपुर की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन शहीद पथ से कमता तिराहा होकर जाएंगे।-राजभवन
बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।
लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।
हजरतगंज चौराहा से डीएसओ चौराहा, बंदियाबाग चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन सिकंदरबाग चौराहा या राॅयल होटल, बर्लिंग्टन चौराहा होकर जाएंगे।
रॉयल होटल चौराहा से सिसेंडी तिराहा, डीएसओ चौराहा/एनेक्सी तिराहा, प्रेरणा केंद्र तिराहा, लालबत्ती चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन हजरतगंज चौराहा, सिकंदरबाग चौराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होकर जा सकेंगे।
1090 चौराहा से कोई भी रोडवेज बसे गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। रोडवेज बसें बैकुंठ धाम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा होकर जाएंगी।
पार्क रोड चौराहा से डीएसओ चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन हजरतगंज चौराहा या गोल्फ क्लब चौराहा होकर जा सकेंगे।
28 नवंबर को डीएसओ से पार्क रोड चौराहा तक व पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक कार्यक्रम के चलते एकल मार्ग निलंबित रहेगा।-सेक्टर-15 वृंदावन योजना
सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-12 नहर पुल चौराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिन्दी पार्क मोड़ होकर जाएंगे।
सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से सेक्टर-16 सपना एंक्लेव तिराहा, सेक्टर-15 चौराहा/ कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड या सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा, उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग से वृंदावन योजना सेक्टर-7सी तिराहा से दाएं तेलीबाग होकर जाएंगे।
सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-15 चौराहा/कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) या ट्रामा सेंटर चौराहा, सेक्टर-17 नहर पुल चौराहा, आवास विकास गेट (पेट्रोल पंप) पीजीआई तिराहा होकर जाएंगे।
सेक्टर-18 (न्यू ट्रामा सेंटर) चौराहा से सपना एंक्लेव सेक्टर-16 तिराहा, सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन सेक्टर-18 (न्यू ट्रामा सेंटर) चौराहा से दाएं सेक्टर-17 वृंदावन योजना, कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड होकर जाएंगे।
सेक्टर-12 चौराहा से सेक्टर-15/कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन सेक्टर-12 चौराहा से ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिन्दी पार्क मोड़ होकर जाएंगे।
ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से सेक्टर-11, सेक्टर-12 नहर पुल, सेक्टर-15/कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिन्दी पार्क मोड़ होकर जाएंगे।
सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा से सेक्टर-10, सेक्टर-15/कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा, एमिटी इंटर नेशनल स्कूल के सामने उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग अंडरपास से दाएं उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर जाएंगे।
