प्रेम चोपड़ा ने अपने समधी को दी श्रद्धांजलि, और बोली ये बात

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) हिंदी सिनेमा के चर्चित खलनायक रहे प्रेम चोपड़ा ने अपने समधी और अभिनेता अरविंद जोशी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अरविंद को एक नेकदिल इंसान बताते हुए कहा कि उनके जाने से सदमा लगा है। यह दुख जल्दी जाने वाला नहीं। मशहूर अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का शुक्रवार सुबह तड़के मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

अरविंद पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र में होने वाली छोटी मोटी कई परेशानियों से जूझ रहे थे। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग लगभग दो हफ्ते से इसी तरह की परेशानियों से जूझते हुए शुक्रवार सुबह तीन बजे के आसपास अरविंद इस दुनिया से विदा हो गए। अरविंद जोशी के निधन पर शरमन जोशी के ससुर वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने दुख जताया।

प्रेम चोपड़ा ने कहा कि अरविंद एक बहुत ही नेक दिल इंसान थे और वह पिछले दो हफ्तों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें उम्र संबंधी कई बीमारियां लग गई थीं और उन बीमारियों की जटिलताओं की वजह से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रेम चोपड़ा ने कहा कि गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।