बरेली में दरगाह आला हजरत की तरफ से प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय जारी किया

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com)  ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार कल 29 जून को मनाया जाएगा। शहर मे सुरक्षा को देखते हुए मुख्य स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। दरगाह आला हजरत की तरफ से शहर की मुख्य मस्जिदों में नमाज का समय जारी किया गया है। यह जानकारी दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने दी है।

  • बरेली शहर की बाकरगंज स्थित ईदगाह में 9:30 बजे नमाज होगी।
  • दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में 10:30 बजे नमाज होगी।
  • किला की जामा मस्जिद में 9:00 बजे अदा की जाएगी।
  • जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद में 5: 40 बजे नमाज का समय है।
  • दरगाह वली मिया बाजार संदल खान में 5:45 बजे।
  • खन्नू मोहल्ला के मस्जिद अबूबक्र में 6:00 बजे।
  • दरगाह ताजुशशरीया व काकर टोला की 6 मीनारा मस्जिद,पुराना शहर की मस्जिद हकीम सुक्खा खां मं 6:00 बजे।
  • लीची बाग की मस्जिद फैजाने मदीना में 6:50 बजे।
  • जसोली की पीराशाह मस्जिद, काकर टोला की नूरानी मस्जिद,सैलानी की हबीबिया मस्जिद व मस्जिद बारादरी, चौकी चौराहा मस्जिद ,चक महमूद की मस्जिद नूरे नबी, खन्नू मोहल्ले की मस्जिद सय्यद कासिम अली में 7:00 बजे।
  • दरगाह शाह शराफत मियां व कटघर की हरे मीनार मस्जिद में 7:30 बजे।
  • खानकाहे वामिकिया में 7:45 बजेे नमाज का समय रखा गया है।
  • दरगाह बशीर मियां,मलूकपुर की मुफ़्ती आज़म मस्जिद व खन्नू मोहल्ले की दादा मिया मस्जिद में 8:30 बजे।
  • ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया में 9:30 बजे।
  • दरगाह शाहदाना वली में 9:30 बजे।
  • गुलाब नगर की मस्जिद दलेल खां में 10:30 बजे।