(www.arya-tv.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को देश के युवाओं से बात की। इस दौरान उन्होंने नौजवानों को कुछ लक्ष्य दिए, जिम्मेदारियां बताईं और राजनीति में आने के लिए कहा। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने इस मौके पर राजनीतिक वंशवाद को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वंशवाद देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसे जड़ से उखाड़ना है। यह काम युवाओं को ही करना है। PM ने कहा कि पहले भ्रष्टाचार ही कुछ लोगों की पहचान बन गया था। अब देश ईमानदारों को प्यार दे रहा है। जनप्रतिनिधि भी समझने लगे हैं कि सीवी स्ट्रॉन्ग होना चाहिए। अब सरनेम के सहारे चुनाव लड़ने वालों के दिन लद गए हैं।