New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मोदी मोदी की गूंज से पूरा आॅडिटोरिम गूंज उठा। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान मोदी है तो मुमकिन है के नारे भी लगाए गए।
पीएम ने कहा कि सोलर से लेकर स्पेस तक भारत फ्रांस के साथ। भारत और फ्रांस एक दूसरे के लिए लड़े भी हैं और जिए भी हैं। दोनों देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से मुकाबला किया है। प्रथम विश्व युद्ध में 9000 भारतीय सैनिकों ने फ्रांस के साथ मिलकर मानवता के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
धारा 370 पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में अस्थाई को निकालने में 70 साल लग गए। देश में अब टेम्पररी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि सवा सौ करोड़ लोगों का देश, राम और कृष्ण की भूमि टेम्पररी को निकालते निकालते 70 साल चले गए।
पीएम ने कहा कि हमेशा से हमारा एजेंडा रहा कि देश में भाई भतीजावाज न हो। मोदी ने कहा कि नया भारत आकांक्षाओं और आशाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम वादा भुलाने वाली विरादरियों में से नहीं हैं।
तीन तलाक पर मोदी ने कहा कि कोई माने या न माने, कोई लिखे या न लिखे, लेकिन इन करोड़ों बेटियों का आशीर्वाद आने वाली सदियों तक भारत का भला करने वाला है।
मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत है जो देशहित के काम के लिए हर किसी को प्रेरित भी करती है और मजबूर भी करती है। उन्होंने कहा कि नए भारत में थकने और रुकने का सवाल ही नहीं होता। अभी सरकार को बने 75 दिन हुए हैं। ये दिन सरकार के जयजयकार के दिन होते हैं लेकिन हम उस चक्कर में नहीं पड़े। हमने स्पष्ट नीति और सही दिशा में प्रेरित होकर एक के बाद एक कई फैसले लिए हैं।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे पर हैं। इसके बाद वह यूएई जाएंगे।