(www.arya-yv.com) टाइगर श्रॉफ के हाथों में हथकड़ी लगाए पुलिस की जीप में बैठे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि टाइगर श्रॉफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टाइगर श्रॉफ की इन फोटो को देख उनके फैन्स भी काफी हैरान है। हालांकि, इन तस्वीरों को पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 3’ की शूटिंग के लिए जयपुर में हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ये तस्वीरें फिल्म ‘बागी 3’ की शूटिंग के दौरान की हैं।
इन तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ पुलिस की गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया हैं टाइगर श्रॉफ की इन फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैंं।
बता दें, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में अंकिता लोखंडे और चंकी पांडेय भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 7 मार्च को रिलीज होगीं ‘बागी 3’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, वहीं फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘वॉर’ के बाद एक बार फिर टाइगर श्रॉफ ‘बागी 3’ के जरिए सिनेमाघरों में तूफान मचाने वाले हैं।
इससे पहले फिल्म बागी 2 ने अच्छा कारोबार किया था।
