अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग के लिए लोग आगे आयें— नगर आयुक्त

Lucknow
  • अन्नदा ग्रेन बैंक में सहायोग के लिए लोग आगे आयें— नगर आयुक्त
  • 1 अप्रैल को भी 43221 जरूरतमंदों को नगर निगम ने भोजन उपलब्ध कराया
  • सी.एम.एस. सहित कई लोगों ने ग्रेन बैंक में सहयोग किया

(www.arya-tvcom)कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में मजदूर, रिक्शा चालक, झुग्गी/झोपड़ियो के निवासी इत्यादि निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जोनवार कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया है।
इस सामुदायिक रसोई में अधिकारियो/कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व विभिन्न सम्मानित नागरिकगण से प्राप्त हो रही सहयोग धनराशि व सामग्री एकत्रित कर जिसमें निर्मित भोजन को क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है।
आज सिटी मान्टेसरी स्कूल की प्रबंधक श्रीमती सुनीता गाँधी पुत्री जगदीश गांधी द्वारा उक्त अन्नदा खाते में रु. 50,00,000 (रु. पचास लाख) की सहयोग राशि प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त मे. अवनी परिधि द्वारा 05.00 लाख तथा राजेश कुमार उर्फ बब्बू द्वारा रु. 21,000 की सहयोग राशि प्रदान की गयी।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि द्वारा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी म​हामिलिंद लाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.ए.के.राव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। सम्पूर्ण शहर में कम्युनिटी किचेन के माध्यम से नगर निगम कल्याण मण्डप जियामऊ में 5306,आवास विकास कल्याण मण्डप मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम में 4075,नगर निगम कल्याण मण्डपए महानगर में 4490, जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला में 1005,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र विराट खण्ड गोमतीनगर में 4500,नगर निगम कल्याण मण्डप आनन्द नगर सी0एम0एस0 के सामने 2400,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र चैक यलोहिया पार्क में 11975,आवास विकास सामुदायिक केन्द्र ए.ब्लाक इन्दिरा नगर में 4265,नगर निगम कल्याण मण्डप औरंगाबाद बंगला बाजार रोड निकट रेलवे क्रासिंग में 5205 जरूरतमंद लोगों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से कुल मिलाकर 43221 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
साथ ही नगर निगम द्वारा अपील की गयी उक्त अन्नदा बैंक खाते एवं अन्नदा ग्रेन खाता में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

 

 


नगर आयुक्त को अन्नदा ग्रेन बैंक में सहायोग राशि देती सी.एम.एस.की प्रेसी​डेंड डॉ.गीता गांधी
अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग राशि प्रदान करते मे. अवनी परिधि के राजेश कुमार उर्फ बब्बू
जोन—3 में भोजन वितरण करते नगर निगम के कर्मचारी