आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

# ## UP

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रिंकी सिंह द्वारा मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यालय पर पीडीए नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और संचालन व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रिक्की गुप्ता ने ने किया। मुख्य अतिथि के रूप सांसद आरके चौधरी उपस्थित रहे। आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एक-एक लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभागीय समस्याएं बताईं

सांसद आरके चौधरी ने कहा कि सपा सरकार बनाने पर सभी समस्याएं खत्म होंगी। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याएं लोकसभा में समाजवादी पार्टी जोरशोर से उठाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मधुशालाएं खुलवा रही है और पाठशाला बंद कर रही है।कार्यक्रम आयोजक रिंकी सिंह ने कहा कि सभी की समस्याओं के समाधान के लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना फूलन देवी, नेताजी मुलायम सिंह यादव, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुनीता मित्रा, राष्ट्रीय महासचिव मेहनाज खान, उपाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी अग्रवाल, विधायक प्रत्याशी सोनू कनौजिया, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, उपाध्यक्ष टीबी सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य, महंत त्रिभुवन नाथ, राष्ट्रीय महासचिव छात्र सभा आदर्श सिंह आदि ने सम्बोधित किया। बड़ी संख्या में मलिहाबाद, काकोरी, माल की आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।