वीरबाल दिवस पर साहिबजादो के बलिदान को नमन, बृजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि

Lucknow
  • वीरबाल दिवस पर साहिबजादो के बलिदान को नमन बृजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि

दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह और सिख समाज के बलिदान को स्मरण करने और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा गुरवीर रॉयल होटल कृष्णा नगर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मुगलों ने भारत की संस्कृति को छिन्न भिन्न करने का बहुत प्रयास किया। भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को तोड़ने और धर्म को बदलने के लिए अत्याचार होते थे उस समय सिख समाज ने हमारी संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाई।

 

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सिख समाज के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

संगोष्ठी में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, कार्यक्रम संयोजक लखनऊ महानगर मंत्री लखविंदर पाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा आर्य टीवी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भैया,अशोक तिवारी, मानसिंह,लखविंदर सिंह,घनश्याम गुप्ता,हर शरण लाल गुप्ता, विनायक पांडे,मानस बाहरी, महेन्द्रसरोजिनी नगर दक्षिण दो के मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा मंडल उपाध्यक्ष अमृता वर्मा, सरदार दिलप्रीत सिंह, रणवीर सिंह कलसी, त्रिलोचन सिंह, मनजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरशरण लाल गुप्ता, लव कुश त्रिवेदी, विनायक पांडे, मंडल अध्यक्ष पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।