वर्चुअल रामलीला का आयोजन:अद्भुत अयोध्या में 9 दिवसीय भव्य रामलीला का दूसरा दिन

UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश में राम की नगरी अयोध्‍या में रामलीला का आरंभ शनिवार को हो गया था। यह आयोजन 25 अक्‍टूबर तक चलेगा। यहां मंच पर दिग्गज कलाकारों के अभिनय से सजी नौ दिवसीय (17 से 25 अक्टूबर) रामलीला आयोजन में कोरोना संकट के चलते दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी गई है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन नवरात्रि के पहले दिन यानी शनिवार शाम से शुरू हो गया था।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाली रामलीला में इस बार आम लोग शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इस रामलीला का पूरे लाइव टेलिकास्ट किया जा रहा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रामलीला देखने अयोध्या जाएंगे। इस रामलीला का प्रसारण देशभर में उर्दू समेत 14 भाषाओं में किया जाएगा।

आज रामलीला का दूसरा दिन है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या की रामलीला वर्चुअल तरीके से हो रही है। दर्शकों की संख्या बहुत कम रखी जा रही है। 25 अक्टूबर तक चलने वाली इस रामलीला में फिल्म जगत के कलाकार किरदार निभा रहे हैं।अभिनेता अवतार गिल ने कहा कि राम नगरी में रामलीला में प्रति भाग करना हमारा सौभाग्य है।

वर्चुअल रामलीला के दूसरे दिन मंच पर जाने से पहले कलाकारों ने कहा कि अयोध्या एक अद्भुत स्थल है। चार धाम की तरह अयोध्या धाम महान है। एक्टर बिंदु दारा सिंह ने कहा सम्मान के साथ रामनगरी को अयोध्या जी कहकर बुलाना चाहिए। राजनीति और संप्रदायवाद के चलते लंबे समय तक अयोध्या ने बहुत तकलीफें सहीं। रामलला का दर्शन कर यहां शांति की कामना करेंगे। हनुमान जी की कृपा हमारे परिवार पर हमेशा रही। इसी वजह से हमें हनुमान का रोल मिला है।