भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला शुक्रवार यानी 21 फरवरी से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर बेशक भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है लेकिन टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए वेलिंग्टन का यह मैदान कई मायनों में खास है।
बता दें कि रवि शास्त्री ने इस मैदान पर 39 साल पहले न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। शास्त्री ने 39 साल पहले 19 साल की उम्र में भारत की 151वें नंबर की टेस्ट कैप पहनी थी।
इसे महज एक संयोग ही कहा जा सकता है कि विराट कोहली भी शुक्रवार को इसी मैदान पर पहली बार भारतीय कप्तान के रूप में उतरेंगे। टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए रवि शास्त्री ने इस मैदान से जुड़ी यादों को ताजा किया। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया है।
कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट कर लिखा, ’39 वर्ष हो गए। इतिहास खुद को दोहराता है। कल यही दिन, यही मैदान, यही टीम और यही शहर होगा जहां मैने 39 साल पहले पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम अब भी वही है। कुछ नहीं बदला।’