न्यूजीलैंड-भारत के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज वेलिंगटन के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज फतह कर चुकी है। अब वह क्लीन स्वीप करने के इरादे से आज मैदान पर उतरेगी। तीसरा मैच बेहद ही रोमांचक अंदाज में खत्म में हुआ। भारत ने सुपर ओर में मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया। कीवी टीम इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी, ताकी उसका मनोबल बना रहा। आज भी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और क्या है पिच रिपोर्ट…
मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वेलिंगटन के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि मुकाबला शाम से शुरू होगा। उस समय तक बादल छट जाएंगे। फैंस के लिए अच्छी खबर है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज भी एक बेहद ही शानदार मैच देखने को मिल सकता है।
पिच का मिजाज
वेलिंगटन की पिच पर आज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। अब तक खेले गए सीरीज के तीनों मुकाबले में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रही थी। इस मैच में गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। इस मैदान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का एवरेज स्कोर 161 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋ षभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्काट कुगेलिन, कोलिन मुनरो, टाम ब्रुस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर।
