Skip to content
Sunday, March 29, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

अब फर्जी चालान काटना पड़ेगा भारी, लगेगा गुंडा राज

Gorakhpur Zone
2021-10-01 Arya Tv Desk

गोरखपुर (www.arya-tv.com) मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने जगह-जगह पार्किंग के नाम पर की जाने वाली अवैध वसूली को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम बनाई है जो बाजार, पार्क, बैंक के सामने अवैध पार्किंग पर नजर रखेगी। ऐसे पार्क जहां लोग टहलने जाते हैं, वहां सुबह 10 बजे तक पार्किंग शुल्क की वसूली नहीं की जाएगी। यदि कोई ठीकेदार ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर निगम या प्रशासन की ओर से अधिकृत की गई पार्किंग में भी रेट लिस्ट चस्पा किया जाएगा। यहां भी यदि अधिक वसूली की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

बैंक, बाजार, पार्क के सामने अवैध वसूली की शिकायतों को मंडलायुक्त ने गंभीरता से लिया

बैंक रोड पर बैंकों के सामने, पार्कों के सामने, बाजार में कई जगह अवैध रूप से पार्किंग संचालित करते हुए लोगों से पैसा वसूलने की शिकायत मंडलायुक्त को मिली थी। इसके साथ ही ठेला-खोमचा लगाने वालों से भी वसूली की शिकायत मिल रही है। इस कार्य में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। नया सवेरा एवं व्ही पार्क के पास टहलने जाने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क लेने का मामला भी उनतक पहुंचा है। यह बात भी सामने आयी है कि पार्क में जाने वाले युवक एवं युवतियों को भी कुछ अराजकतत्व धमकाकर रुपये वसूलते हैं। पैसा न देने पर अराजकता की जाती है।

नियमित रूप से जांच करेगी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम

बैंक से रुपये निकालने वालों को भी डरा-धमकाकर वसूली की शिकायत मिल रही है। मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है। वे आम आदमी की तरह सुबह व शाम को पार्कों के पास, एसबीआइ की मुख्य शाखा सहित प्रमुख स्थानों पर मौजूद रहेंगे और गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखेंगे।

पूर्व पार्षद एकता मंच ने सौंपा ज्ञापन

पूर्व पार्षद एकता मंच ने गुरुवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर में बनाए गए पार्किंग स्थलों का शुल्क दो रुपये निर्धारित करने और वरिष्ठ नागरिकों को इससे छूट देने की मांग की। उन्होंने अन्य समस्याओं के निराकरण की भी मांग की। मंडलायुक्त ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद एकता मंच के अध्यक्ष शिवाजी शुक्ल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की ओर से मंडलायुक्त को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पूरे देश में कहीं भी सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक पार्कों में घूमने के लिए शुल्क नहीं लिया जाता है लेकिन गोरखपुर में नगर निगम और जीडीए के पार्कों में घूमने के लिए पैसे वसूल किए जाते हैं।

पार्किंग के लिए भी अलग से पैसे लिए जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में विंध्यवासिनी जायसवाल, शशांक शेखर त्रिपाठी, नीलम दुबे, जावेद अहमद खान, अहमद कमाल गुड्डू, मोहन अग्रवाल, इंदिरा तिवारी, नबीउल्लाह अंसारी, विनोद अग्रहरि, शाहिद अंसारी, नईम खान, वसीक अहमद, मुन्नी लाल निषाद, विनोद अग्रहरि, विजय राज जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद एवं ज्ञानेश्वर आदि शामिल रहे।

Tagged it will feel like goonda raj Now fake challan will have to be deducted today gorakhpur. अब फर्जी चालान काटना पड़ेगा भारी लगेगा गुंडा राज

Post navigation

सरयू नदी तेजी से कर रही कटान, बड़ सकती है लोगो की परेशानी
आखिर बिक ही गई सरकार की एअर इंडिया, 68 साल बाद टाटा की हुई एअर इंडिया

Related Posts

गोरखपुर में वैश्विक AI मंथन: जुटे 26 देशों के 180 प्रतिनिधि, ज्ञान-समुद्र मंथन शुरू

2026-03-28 Dr. Anil Tripathi

आस्था , मनोरंजन और रोजगार का संगम बना खिचड़ी मेला, गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा ताता

2026-01-16 Dr. Anil Tripathi

जनता दर्शन में CM योगी का अधिकारियों को निर्देश, कहा- रुपये लेकर पट्टा देने वालों के विरुद्ध करें सख्त कार्रवाई

2026-01-16 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा संकल्प: रिचमंड फैलोशिप को 10 लाख रुपये का सहयोग – डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-03-282026-03-28 Dr. Ajay Shukla
  • युवा संसद 2026 में डॉ. राजेश्वर सिंह का आह्वान: एकजुट रहो, जागरूक बनो और भारत को महाशक्ति बनाओ

    2026-03-28 Dr. Ajay Shukla
  • होटल उद्योग: रोजगार बढ़ाने और अर्थव्यवस्था सशक्त करने का प्रमुख माध्यम :डॉ.राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनीनगर

    2026-03-282026-03-28 Dr. Ajay Shukla
  • विश्व रंगमंच दिवस पर आर्यकुल कॉलेज में प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां

    2026-03-282026-03-28 Dr. Ajay Shukla
  • Ayodhya Premier League: गंगा को हराकर गोमती का चैम्पियन्स ट्रॉफी पर कब्जा, मैन-ऑफ-द मैच रहे ये खिलाड़ी

    2026-03-282026-03-28 Dr. Anil Tripathi
  • एक्शन में जौनपुर पलिस : 500 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट, 100 पर गैंगस्टर की तैयारी

    2026-03-282026-03-28 Dr. Anil Tripathi
  • बढ़ गया ट्रंप का अल्टीमेटम… इजराइल के हमले जारी, टेंशन के बीच ईरान ने ठुकराया शांति वार्ता का प्रस्ताव, रख दी ये बड़ी मांगें

    2026-03-282026-03-28 Dr. Anil Tripathi
  • जेवर बनेगा विकास का नया रनवे, PM मोदी बोले – यूपी अब देश का सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य

    2026-03-28 Dr. Anil Tripathi
  • इजरायल की मिसाइल सिटी पर ईरान का ताबड़तोड़ हमला, ‘लिटिल इंडिया’ में 47 लोग घायल

    2026-03-282026-03-28 Dr. Anil Tripathi
  • बिजनौर में तेंदुए का हमला: खेत में काम कर रही महिला की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

    2026-03-282026-03-28 Dr. Anil Tripathi
  • PM मोदी-ट्रंप के बीच बातचीत पर आया व्हाइट हाउस का बयान, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

    2026-03-28 Dr. Anil Tripathi
  • गोरखपुर में वैश्विक AI मंथन: जुटे 26 देशों के 180 प्रतिनिधि, ज्ञान-समुद्र मंथन शुरू

    2026-03-28 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR