यूपी में चाइनीज़ माझे को लेकर सीएम योगी ने सख्त आदेश दिए है उन्होंने इसके इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध लगा दिया है और कहा है कि इससे होने वाली मौत को हत्या माना जायेगा। सीएम योगी ने आदेश दिए की पूरे प्रदेश में छापेमारी की जाये। बता दें कि बीतें दिन लखनऊ समेत कई जिलों में जानलेवा हादसे सामने आये है।
चाइनीज़ मांझे पर सख्त प्रतिबंध
यूपी में पतंग उड़ाने का शौक अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस पर सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए ये आदेश दिए सीएम योगी ने इस पर पूरे प्रदेश में ह हो रहे हादसों का संज्ञान लेते हुए ये कहा है कि अगर किसी भी व्यक्ति की मृत्यु इस चाइनीज़ मांझे से होती है तो उस पर गैर इरादतन हत्या का केस चलाया जायेगा।
बीते कुछ समय से चाइनीज़ मांझे की वजह से गला कटने, गंभीर रूप से घायल होने और मौत तक की कई घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं को बेहद गंभीर मानते हुए स्पष्ट कहा कि प्रतिबंध के बावजूद अगर बाजार में यह जानलेवा मांझा बिक रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से सीधा सवाल किया कि आखिर बैन के बाद भी चाइनीज़ मांझा बाजार तक कैसे पहुंच रहा है।
हैदरगंज ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे से एम आर की कटी गर्दन, मौत
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री शहर में धड़ल्ले से हो रही है। इसकी एक बानगी बुधवार को बाजारखाला के हैदरगंज ओवरब्रिज पर देखने को मिली। बाइक से जा रहे एमआर मोहम्मद शोएब (33) चाइनीज मांझे की धार गले में लगने से गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गला कटने से वे खून से लथपथ हो गए। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया और परिजन को सूचना दी। उपचार के दौरान घायल शोएब की मौत हो गयी।
बाइक लेकर जा रहे थे काम से, बाजारखाला इलाके की घटना
इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे। परिवार में पत्नी फौजिया, बेटियां सात साल की बुशरा और दो साल की इकरा हैं। रोजाना की तरह शोएब पैंट-शर्ट और टाई पहनकर हेल्मेट लगाकर बाइक से निकले थे। करीब दो बजे जैसे ही वे हैदरगंज ओवरब्रिज पर पर पहुंचे, तभी मांझे की धार गले को रेत कर फंस गयी। दर्द से वे असंतुलित हो गए। तेज धार होने से खून से लथपथ होकर वे पुल के ऊपर गिर पड़े।
खून से लथपथ होकर बाइक से गिरे
हादसा देख राहगीर दौड़े। राहगीरों ने गले पर रुमाल लपेटने के साथ ही डॉयल-112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल शोएब को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। शोएब ने अपना नाम और परिजन का नंबर दिया तो पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिवारवाले भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान शोएब ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गर्दन की नसें कट गई थीं। जिससे ज्यादा खून बहने से शोएब की मौत हुई।
