अभिषेक राय
(www.arya-tv.com) उत्तर पश्चिम से चली बर्फीली हवाओं ने नए साल से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी। अभी फिलहाल सर्दी के कहर से राहत मिलने की कोई सम्भावना नज़र नहीं आ रही है। हफ्ते के भीतर दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी होगी। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में 7 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के भी 12 जिलों में तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान घने कोहरे की संभावना है। उसके बाद स्थिति में कुछ सुधार होने के आसार है। चार जनवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव होने की सम्भावना है। दो से तीन जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी गलन
5 और 6 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज़ बारिश और भारी बर्फबारी होने की पूरी आशंका है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मैदानी इलाकों घना में कोहरा छाया रह सकता है।