आर्य टीवी डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों और मजदूरों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि अब क्रेडिट कार्ड से किसानों को लोन मिलेगा। इसको लेकर 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं।
2.5 करोड़ किसानों को होगा फायदा।
3 करोड़ किसानों को दिया गया लोन।
किसान क्रेडिट कार्ड से मिलेगा कर्ज।
किसानों को 2 लाख करोड़ कर्ज मिलेगा।
25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए।
गरीब कल्याण योजना से 36 लाख मजदूरों को फायदा मिला।
31 मई तक किसानों को ब्याज पर छूट।
50 लाख रेहड़ी— पटरी वालों को होगा फायदा।
नाबार्ड के जरिए 30000 करोड़ का कर्ज।
प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन मिलेगा।
8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को लाभ मिलेगा।
बिना राशन कार्ड के भी 2 महीने तक मिलेगा राशन।
वन नेशन वन राशन कार्ड अगस्त से लागू किया जाएगा।
प्रवासी मजदूरों को कम किराए पर मकान मिलेंगे।
मुद्रा शिशु लोन लेने वालों को 2 प्रतिशत ब्याज में छूट मिलेगी।