(www.arya-tv.com) इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स घर में बंद हैं। हालांकि कुछ सेलेब्स घर बैठे अपना काम कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों लॉस एंजेलिस में हैं। इस दौरान निक, प्रियंका को पियानो सिखा रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में बताया कि निक उन्हें 30-45 मिनट रोज ट्रेनिंग देते हैं।
वहीं निक ने प्रियंका को लेकर कहा, ‘प्रियंका काफी म्यूजिकल हैं और उनका म्यूजिकल करियर भी रहा है। उन्होंने गाने भी गाए हैं। लेकिन मैं अच्छा टीचर नहीं हूं।’ निक ने यह भी बताया कि प्रियंका उनके शो द वॉइस में उनकी काफी मदद कर रही हैं और वह इसे एंजॉय करती हैं।
एक दूसरे के साथ बिता रहे क्वालिटी टाइम…
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक से जब पूछा गया कि पत्नी प्रियंका के साथ उनका क्वारंटाइन कैसा जा रहा है तो उन्होंने कहा, ‘मेरी और प्री(प्रियंका) की शादी को अभी 1.5 साल ही हुआ है। हम दोनों अपने काम की वजह से एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे, लेकिन इन दिनों हमें एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिला है।’
निक ने आगे बताया, ‘इन दिनों हम साथ में वर्कआउट करते हैं, दिन में अपना काम करते हैं और फिर रात में हम साथ होते हैं जो कि बहुत ही प्यारा है। प्रियंका बेस्ट हैं और उनके साथ घर में रहना मुझे अच्छा लग रहा है।’