- नेक्स्ट-जेन मशीनें और इलैक्ट्रिक एक्सकेवेटर पेश
लखनऊ : भारत की मशहूर कंस्ट्रक्शन मशीनरी कम्पनियों में सुप्रतिष्ठित टाटा हिताची ने दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एग्जीबिशन एक्सकॉन 2025 में अपना आधिकारिक पवेलियन खोला। इसका थीम था ‘‘रिलायबल ऑरेंज’’।
टाटा हिताची के एक्सकॉन 2025 पवेलियन का उद्घाटन मासाफुमी सेनजाकी ने किया जो जापान में हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी के रिप्रेजेंटेटिव एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, प्रेसिडेंट और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और सीओओ हैं। उनका आगमन इसलिए भी उल्लेखनीय है कि यह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी के लिए उनकी प्रतिबद्धता मजबूत होने का प्रमाण है। साथ ही, टाटा हिताची के लिए 4 दशकों से ज्यादा समय से एचसीएम के समर्थन को दर्शाता है। इससे हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी जापान की ग्लोबल ग्रोथ स्ट्रैटेजी में भारत की बढ़ती भूमिका भी सामने आई है।
‘‘रिलायबल ऑरेंज’’ – इस साल का थीम भरोसा, इनोवेशन और निरंतर दमदार परफॉर्मेंस को लेकर टाटा हिताची के अटूट वादे को दर्शाता है। टाटा हिताची के इस वादे के पीछे भरोसे, इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और समर्पित ग्राहक सेवा की विरासत रही है।
रिलायबल ऑरेंज 120,000 से ज्यादा यूनिट के रूप में साकार है। ये हमारे सम्मानित ग्राहकों के साथ कार्यरत हैं। इनके माध्यम से हमारे ग्राहक बेहतरीन ईंधन सक्षमता, ड्यूरेबिलिटी और बेहतरीन रीसेल
वैल्यू का अभूतपूर्व अनुभव प्राप्त करते हैं। कंपनी 120,000 से ज्यादा मशीनें बेच चुकी हैं और यह सफर जारी है। इस दौरान उत्कृष्ट इंजीनियरिंग और ग्राहकों के भरोसे की विरासत और मज़बूत हुई है। टाटा हिताची अपने पोर्टफोलियो के तहत विभिन्न कैटेगरी में बेहतरीन ईंधन सक्षमता देने के लिए मशहूर है। इससे ग्राहक की कार्य क्षमता, कार्य प्रदर्शन और सस्टेनेबिलिटी बढ़ती है। परिचालन के खर्च में भी काफी कमी आती है।
