- छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर नव मतदाता कैंप, युवाओं में दिखा उत्साह
लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा मतदाता सूची में छूट रहे पात्र नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर नव मतदाता कैंप शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मालवीय नगर स्थित तिकोनिया पार्क और शास्त्री नगर में आयोजित शिविरों में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने सहभागिता की और नए मतदाताओं से संवाद कर उनके मतदाता फॉर्म भरवाए।
कैंट विधानसभा क्षेत्र के सदर चौराहा पर आयोजित शिविर में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पहुंचकर नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाने के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वालों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
डॉ. नीरज सिंह ने मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने में सहायता की और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से लोकतांत्रिक भागीदारी मजबूत होती है और आमजन तक लोकतंत्र की वास्तविक पहुंच सुनिश्चित होती है।
आनंद द्विवेदी ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि समय रहते एसआईआर फॉर्म भरना बेहद आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि मतदाता कैंप के सफल संचालन में रजनीश गुप्ता, चेतन विष्ट, धनश्याम दास अग्रवाल, अजय त्रिपाठी मुन्ना, विजय कुमार भुर्जी, राजीव मिश्रा, अनुराग साहू, हरि सिंह, नवीन विरमानी, चन्द्रिका, जानकी, संजय श्रीवास्तव, नवीन चंद दुबे, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, संजू, विशाल अग्रवाल, सिक्का, मनोज रस्तोगी, राज किशोर साहू, राजू बाबा, अजय अवस्थी और मनोज लोधी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा।
