नया शो ‘हमारा संविधान’ लाॅन्च

Business

(www.arya-tv.com)‘हमारा संविधान’ का लाॅन्च किया है। शो का प्रसारण रविवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह विशेष सीरीज़ भारत के संविधान के प्रति समर्पित है जिसका प्रसारण एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के सभी चैनलों और प्लेटफाॅम्स पर होगा। शो संविधान की यात्रा पर रोशनी डालेगा, जो भारतीय लोकतंत्र का मूल अवयव है। शो का प्रसारण 2 हिस्सोंमें होगा, पहले भाग का प्रसारण आज किया गया, जिसमें संविधान के गठन, इसमें लगने वाले समय और संविधान के महत्व पर रोशनी डाली गई।

यह रोचक सीरीज़ ऐसे ऐतिहासिक घटनाक्रम के बारे में जानकारी देगी, जिनके साथ दुनिया के इस सबसे लम्बे संविधान का निर्माण किया गया। यह शो संविधान लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्वों पर भी रोशनी डालेगा। दूसरे हिस्से का प्रसारण अगले रविवार को होगा,यह भाग नागरिकों को समर्पित होगा, जिसके माध्यम से उन्हें संविधान में सूचित उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह भाग नागरिकों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा, जिसमें संविधान की भूमिका को रोशनी में लाया जाएगा। शो का प्रसारण 17 विभिन्न मोड्यूल्स में किया जाएगा और इसका सम्पादन विभिन्न श्रेणियों में होगा। इसका प्रसारण दर्शकों के लिए एबीपी न्यूज़ पर किया जाएगा, जिसके बाद यह डिजिटल प्लेटफाॅर्म, एबीपी लाईव और वेब सीरीज़ के रूप में यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा।

डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए एबीपी सभी फोर्मेट्स में खबरों कोबड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तत्पर है। इस लाॅन्च के अवसर पर श्री अविनाश पाण्डे, सीईओ एबीपी न्यूज़ नेटवर्क ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम दर्शकों के लिए यह अनूठा शो लेकर आए हैं। यह शो दर्शकों को भारतीय संविधान के इतिहास से जुड़ी विभिन्न परतों के बारे में जागरुक बनाएगा। इस शो के साथ, एबीपी न्यूज़ अपने दर्शकों को भारतीय संविधान के बारे में प्रेरित करना चाहता है, उन्हें शो से जुड़े हर पहलू के बारे में जानकारी प्रदान करना चाहता है।’’ शो के तहत भारतीय संविधान के 3 साल,12 सत्रों और 167 बैठकों की यात्रा को बेहद आकर्षक और रोचक तरीके से प्रस्तुतकिया जाएगा।