- स्थायी कार्यों के साथ प्रवासी कामगारों की जरूरी व्यवस्था करायी गयी: नगर आयुक्त
- नगर निगम लखनऊ द्वारा ट्रेनो के माध्यम से आ रहे प्रवासी कामगारों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की
- नगर निगम लखनऊ द्वारा प्रवासी कामगारो के होम क्वारंटीन हेतु मोहल्ला निगरानी समिति का गठन किया गया
- निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 53615 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया
- लखनऊ स्मार्ट सिटी की हैलो डाॅक्टर सेवा के माध्यम से 44 नागरिको को परामर्श दिया गया
(www.arya-tv.com)पुरानी कहावह है जिसका कोई नहीं उसका भगवान होता है उसी तरह वर्तमान के कोरोना संकट काल में भी नगर निगम अपने कार्यों के दम पर शासन—प्रशासन की नजरों में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है इसी को देखते हुए जब बाहरी प्रदेशों से कामगारों को शहर लाया गया तो उसकी भी जिम्मेदारी नगर निगम को ही दी गयी है और नगर निगम उसका उसको निभाने की कोशिश की जा रही है। आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि कहते हैं कि कोरोना एक युद्ध है इस लड़ाई में हमें मिलकर कोरोना को हराना होगा यही नगर निगम का संकल्प है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि जो भी कामगार चारबाग में लाये गये हैं उनको पानी व अन्य सुविधांए दिलाने के लिए नगर निगम के कोरोना योद्धा वहीं तैनात रहे और कामगारों की यथासंभव मदद करते नजर आये। इसके साथ ही नगर निगम की टीम ने चारबाग में आयी बसों,सड़कों आदि का सफाई,सोडियम हाईपोक्लोराइड से छिड़काव,कामगारोें को भोजन, पानी को बोतल आदि व्यवस्थांए की गयी। इसके साथ ही होम क्वारंटीन हेतु मोहल्ला निगरानी समिति का गठन भी किया गया। जिससे किसी भी बाहरी के आने पर सूचना देने की जिम्मेदारी होगी।
- प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित
नगर निगम लखनऊ द्वारा ट्रेनो के माध्यम से आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी गयी है। इस कार्य का पर्यवेक्षण अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव द्वारा किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं के अंतर्गत स्टेशन की आंतरिक मार्गो की सफाई, चूना व सैनीटाइजेशन किया जा रहा है। तीन पंडाल तथा माइक लगाये गये है जिसके द्वारा प्रवासियों हेतु निर्देश प्रसारित किए जा रहे है एवं अपने गंतव्य तक प्रेषित किया जा रहा है। आने वाले प्रवासियों के लिए 4 काउंटर लगाकर भोजन व पेयजल की व्यवस्था की गयी है। साथ ही बसो के सैनीटाइजेशन का कार्य नगर निगम लखनऊ द्वारा किया जा रहा है।

- 53615 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये
नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 8 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 53615 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट एवं राशन किट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया।
कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।
- निरीक्षण : मण्डलायुक्त, लखनऊ, जिलाधिकारी, लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया
नगर निगम लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन महानगर (जोन-3), गोमती नगर (जोन-4) व इंदिरा नगर (जोन-7) का निरीक्षण मण्डलायुक्त, लखनऊ, जिलाधिकारी, लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण में सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पायी। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त भी उपस्थित रहें।

- राशन किट वितरण, मोहल्ला निगरानी समिति इत्यादि के संबंध में की समीक्षा की गयी
- 1357 राशन संबंधित माँग विभिन्न व्यक्तियों द्वारा की गयी है जिसका वितरण कराया जाय
नगर आयुक्त द्वारा बैठक कर लाॅकडाउन में नगर निगम लखनऊ द्वारा किए जाने विभिन्न कार्य जैसे राशन किट वितरण, मोहल्ला निगरानी समिति इत्यादि के संबंध में की समीक्षा की गयी। बैठक में निर्देशित किया गया कि 1357 राशन संबंधित माँग विभिन्न व्यक्तियों द्वारा की गयी है जिसका वितरण कराया जाय। अवगत कराया गया कि नगर निगम लखनऊ द्वारा शासन के निर्देशानुसार प्रवासी कामगारो को होम क्वारंटाइन कराने केलिए प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला निगरानी समिति का गठन किया गया है जिसमें क्षेत्रीय कोटेदार, सिविल डिफेन्स, आशा कार्यकत्री, आर.डब्ल्यू.ए., नगर निगम व अन्य सदस्य होगे। यह समिति वार्ड में क्वारंटाइन किए गए घरो का सर्विलांस करेगी तथा समिति द्वारा समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने इत्यादि का कार्य किया जायेगा।
- हैलो डाॅक्टर सेवा:अब तक कुल 801 परामर्श दिए जा चुके है
स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा प्रारम्भ की गई हैलो डाॅक्टर सेवा नम्बर 0522-3515700 व हेल्प लाइन नम्बर 9650682159 पर 5 मई को 44 नागरिकों को दूरभाष पर चिकित्सीय परामर्श दिये गये जिसमें एलोपैथी के 32, होम्योपैथ के 5, आयुर्वेद के 3 व अन्य 4 सलाह दी गयी। अब तक कुल 801 परामर्श दिए जा चुके है। यह सेवा प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपराहन् 2ः00 बजे तक दूरभाष नम्बर 0522-3515700 व हेल्पलाइन नम्बर 9650682159 एवं वेबसाइट https://tinyurl.com/hellodoctorLSCL पर उपलब्ध है।