कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा एक वर्ष बाद आएंगी लखनऊ जानिए कब और किस स्थान पर

Lucknow

लखनऊ (www.arya-tv.com) किसानों आंदोलन खड़ा करने के मकसद से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। लगातार किसान पंचायतें कर रही हैं। इसके बाद वह पूर्वांचल के दौरे पर निकलेंगी। इससे पहले वह जमीनी स्तर तक संगठन की टोह विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रियंका ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। सहारनपुर, प्रयागराज और बिजनौर का दौरा कर चुकीं हैं और अब 19 फरवरी को मथुरा में उनकी किसान पंचायत प्रस्तावित है। इसके साथ ही उनके आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है। लेना चाहती हैं। इसके लिए प्रदेश प्रभारी पूरे एक वर्ष के बाद 21 फरवरी से छह दिन के प्रवास पर लखनऊ आ सकती हैं। तैयारियों के लिए उनकी टीम यहां पहुंच चुकी है।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रियंका ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। सहारनपुर, प्रयागराज और बिजनौर का दौरा कर चुकीं हैं और अब 19 फरवरी को मथुरा में उनकी किसान पंचायत प्रस्तावित है। इसके साथ ही उनके आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश प्रभारी 21 फरवरी को लखनऊ आ सकती हैं। वह लगातार छह दिन यहां रुककर प्रदेश मुख्यालय में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगी। इस दौरान न्याय पंचायत, ब्लॉक, शहर, जिला और प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा एक-एक बैठक फ्रंटल संगठन के साथ ही ऐसे कार्यकर्ताओं के साथ भी करेंगी, जो सक्रिय रहते हैं, लेकिन उनके पास कोई अहम जिम्मेदारी नहीं है।