(www.arya-tv.com) महराजगंज थाना पुलिस ने बदायूं निवासी महिला की गला काट हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी का नाम नन्हे सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी कालुपुर बड़खेड़ा थाना बिसौली जनपद बदांयू का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ में नन्हें को दाहिने पैर के नीचे घुटने में गोली लगी है, जबकि थाने के सिपाही के दाहिने बाजू को छूते हुए निकल गई। दोनों को शुक्रवार सुबह उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को एक महिला का गला कटा शव महराजगंज थाने के काजीपुर माझा विस्वल गांव के पास गन्ने के खेत में मिला था। मृतका की शिनाख्त उसके पास मिले कागजात से राधा निवासी ग्राम पररौली थाना बिल्सी जिला बदायूं के रूप में हुई थी। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने घटना को लेकर तहरीर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए सुनीता को गुरुवार को दोपहर बाद देवगढ़ नहर के पास से सुनाती पत्नी तालुकदार निवासी रामपुर पुवारी मदरहिया थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सुनीता ने नन्हें का नाम लिखा था, जिसके बाद मुख्य आरोपी नन्हें फरार चल रहा था।
मुठभेड़ के बाद हिरासत में मुख्य आरोपी
थानाध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्रा का कहना है कि मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नन्हें गिरफ्तार हुआ है। उसके साथ घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पैसे को लेन-देने को लेकर महिला की हुई थी हत्या
पुलिस के दावें के मुताबिक पूरा मामला रकम लेकर जरूरतमंद को विवाह के लिए युवती उपलब्ध कराने से जुड़ा है। घटना बिचौलियों के बीच रकम के लेन देन को लेकर हुए । विवाद के चलते अंजाम दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतका बदायूं जिले की ग्राम परसौली थाना बिल्सी निवासी राधा व कालूपुर बड़खेड़ा थाना क्षेत्र बिसौली निवासी नन्हे सिंह रकम लेकर शादी करवाते थे।
नन्हें और सुनीता की शादी मृतका ने कराई थी
महाराजगंज थाना क्षेत्र के मदरहिया की युवती की शादी बदायूं के नन्हे से मृतका राधा ने करवाई थी। मृतक राधा और नन्हे के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बदायूं से नन्हें के साथ राधा और एक युवक रैक्से निकले थे, राधा की लाश तो मिल गई,लेकिन अभी पुलिस को रैक्से के शव की तलाश है। जिसकी भी हत्या की जा चुकी ऐसी संभावना है, हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद ही इस मामले में कुछ बताना चाहती है।