कमीशन को खत्म करके ही नगर निगम का विकास होगा: नगर आयुक्त

Uncategorized

(www.arya-tv.com)पूर्व नगर ​आयुक्त के दिन में चार्ज दिये जाने के बाद शाम को ही नव नियु​क्त नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने चार्ज ले लिया। चार्ज लेते समय मीडिया को संबोधित करते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि कमीशन को खत्म करके ही नगर निगम का विकास किया जा सकता है। श्री द्विवेदी ने इंदौर का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था जब इंदौर की स्थिति भी बहुत खराब थी। पर आज समय के साथ इंदौर सफाई के मामले में नंबर वन हो गया है। इससे पता चलता है कि सुनियोजित प्रयास के बल पर लखनऊ नगर निगम को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही चल रही व्यवस्था में किसी भी प्रकार के कमीशन को रोकना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कूड़ा उठाने के सवाल पर कहा कि प्रयास किया जायेगा कि घर—घर कूड़ा समय से एकत्र किया जा सके इसके लिए जो भी जरूरी कदम होंगे उसको अपनाया जायेगा।

  • कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया

नये नगर आयुक्त को बधाई देने के लिए कई कर्मचारी संगठनों ने आगे आकर बधाई दी। जिसमें नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मंच के पदाधिकारी नरेश वाल्मीकि, सुनील धानुक, कमल वाल्मीकि, बृजेश चौधरी, रामनरेंद्र दीवान आदि शामिल रहे।

  • कोविड19 के ​बीच होगा विकास करना चुनौतीपूर्ण होगा

नगर आयुक्त के सामने कोविड19 के बीच शहर का विकास करना चुनौतीपूर्ण होगा। शहर का विकास पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। जिसके चलते जरूरी सड़कों का निर्माण भी नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम की आय भी कम हो गयी है। इसलिए कर्मचारियों का वेतन ही बहुत मुश्किल से दिया जा रहा है।