नगर निगम जल कल कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त का आभार जताया

Health /Sanitation Lucknow
  • मार्च का वेतन दिये जाने पर नगर निगम प्रशासन का आभार—शशि मिश्रा अध्यक्ष कर्मचारी संघ

(www.arya-tv.com)नगर निगम लखनऊ प्रशासन द्वारा नियमित, कार्यदायी, संविदा, दैनिक वेतन आदि सभी कर्मचारियों का मार्च 2020 तक वेतन दिया जा रहा है। इस महामारी के समय योद्धा के रुप मे कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों की ही बदौलत ही आज लखनऊ का आम जनमानस राहत की नींद सो रहा है,सफाई, कूडा, भोजन ,सीवर,जल आपूर्ति आदि की व्यवस्था के साथ साथ पूरी तनमयता से कोरोना वायरस के सभी बचाव हेतु प्रयत्नशील है।
ऐसी स्थति मे समय से वेतन दिए जाने के प्रदेश सरकार के आदेश के क्रम मे नगर निगम/जलकल प्रशासन व नगर आयुक्त/महाप्रबंधक की पूरी टीम को संगठन की ओर से बधाई देते हुए, सभी कर्मचारी बंधुओं से निवेदन है कि हम सभी अपने व परिवार जनों को सुरक्षित रखते हुए प्रदेश सरकार व शासन तथा नगर निगम/जलकल प्रशासन के सभी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूरी तौर से लाँकडाउन का पालन करें, सावधानी बरतते हुए सभी आवश्यक कार्यों को समय से निस्तारण भी करें।
साथियों, इस कठिन परिस्थितियों मे हमारे बीच बहुत से परेशान, परिवार जन आर्थिक रुप से गुजर रहे होगें, पर जान से ज्यादा वह माने नहीं रखता।