- नगर आयुक्त और जिलाधिकारी ने बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण किया
(www.arya-tv.com)शहर में वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा वार रूम की स्थापना और सभी जोनों में पहले ही कंट्रोल रूम के नंबर जारी किये हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में जलनिकासी हेतु सर्वप्रथम बाढ़ पम्पिंग स्टेशन बैरल सं0-16 चाइना बाजार (क्लार्क अवध के पीछे) का निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि समस्त पम्प क्रियाशील है, जिसे स्थल पर स्वयं पम्प चलवाकर पम्पों के संचालन व्यवस्था को चेक किया गया, बैरल पम्पों को संतोषजनक पाया गया। इसके बाद बैरल सं0-15 घसियारी मण्डी पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण में भी पम्पों की स्थिति संतोष जनक पायी गयी। स्थल पर उपस्थित सिंचाई विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि लखनऊ स्थित समस्त पम्पिंग स्टशनों की संयुक्त जांच प्रगतिधीन है, जिसे जिलाधिकारी द्वारा 02 दिवसों में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। अंत में रिवर बैंक कालोनी के निकट वजीरगंज बाढ पम्पिंग स्टेशन बैरल सं0-14 का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि वजीरगंज व घसियारी स्थित बैरल के बाहर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाये एवं वजीरगंज स्थित कूड़ा घर को ढका जाये, ताकि बाहर से किसी तरह की गंदगी न फैले एवं साथ ही बैरल पर पड़े निष्प्रयोजित सामाग्रियों को तत्काल हटवाकर निस्तारण कराया जाये। निरीक्षण के दौरान सत्यप्रिय, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग व एस0एफ0ए0जैदी, अधिशासी अभियंता, नगर निगम लखनऊ व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- सघन सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा: नगर आयुक्त
नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कोरोना की रोकथाम को लेकर शनिवार और रविवार को सघन सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जायेगा। इसी क्रम में 12 जून को जोन-2 स्थित ऐशबाग वार्ड एवं मालवीय नगर वार्ड में एवं दिनांक 13 जून को जोन-1 के मशकगंज वजीरगंज वार्ड तथा गोलागंज वार्ड में विशेष सफाई अभियान संचालित कराया जायेगा। साथ ही 14 जून को सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन में ही यह अभियान सम्पादित करेंगे। इस अभियान में प्रतिदिन लगभग 1150 श्रमिकों को लगाते हुए प्रथम दिवस जोन-2 के ऐशबाग वार्ड के भदेवा प्रथम, भदेवा द्वितीय, जलकल रोड, माननीय कन्हैयालाल रोड, पीली कालोनी, एल0डी0ए0 कालोनी, सचिवालय कालोनी, बिल्लौजपुरा, कटरा आजमबेग एवं मालवीय नगर वार्ड के क्रमशः करेहटा, संजय नगर, मालवीय नगर, भूसा मण्डी तिराहा, दारू गोदाम, हबीब नगर, स्लाटर हाउस, शीतल खेड़ा, पाण्डेय तालाब, मोतीझील कालोनी, अनुराग नगर कालोनी, नहर भोलापुरी तथा दिनांक 13-06-2021 को जोन-1 स्थित गोलागंज, रिवर बैंक कालोनी, प्रतापनगर, पीर जलील वार्ड, जवाहर नगर, नबीउल्ला रोड, फैमेडोजाॅन, सिटी स्टेशन, जगतनारायन इत्यादि मोहल्लों में सघन सफाई एवं सैनिटाईजेशन कार्य सम्पादित किया जायेगा।
इस अभियान में अभियन्त्रण विभाग, प्रर्वतन दल, प्रचार विभाग के साथ समस्त जोनल गैंग द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित सेक्टर में रोड की सफाई, नालियों की सफाई, सड़क के किनारे पड़ा मलवा, निष्प्रयोज्य सामान अवैध रूप से लगाये गये होर्डिंग, पम्पलेट इत्यादि हटवाने का कार्य संम्पादित करायेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा भी उपरोक्त अभियान में भाग लेते हुए अपने कर्मचारियों से सभी जलभराव वाले स्थलों पर लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराया जायेगा।