STF ने तीन बदमाशों को पकड़ा; UP में भी बड़ी वारदात का बना रहे थे प्लान

UP

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 20 दिन पहले मुंबई के एक डायमंड व ज्वेलरी शोरूम में हुई लूटकांड का बुधवार को खुलासा किया है। इस प्रकरण के मुख्य आरोपी विनय समेत तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। STP चीफ अमिताभ यश ने बताया कि मुख्य आरोपी विनय सिंह गाजीपुर का रहने वाला है। वह मुंबई में किराए के मकान में रहकर बड़ी वारदात की अंजाम दे रहा था। तीनों आरोपी UP में भी बड़ी लूट करने के इरादे से साजिश रच रहे थे। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

CCTV से गिरफ्तारी में मिली मदद

UP STF के IG/ADG अमिताभ यश ने बताया कि 7 जनवरी को मुंबई में मीरा रोड स्थित एस कुमार गोल्ड एंड डायमंड शॉप में लूटपाट हुई थी। यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई थी। ​​​​​​वहां के DCP मीरा भायेंदर ने इनपुट दिया था कि लूट में वांछित तीन आरोपी उत्तर प्रदेश में है। यह तीनों आरोपी UP में लूट की घटनाओं को करने की साजिश कर रहे हैं। इसके बाद STF के DSP दीपक कुमार की टीम ने तीनों अभियुक्तों को चिनहट देवा रोड से सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

40 लाख का माल बरामद

अमिताभ यश ने बताया कि मुख्य आरोपी विनय कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह गैंग बनाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। वह UP में भी कई मामलों में वांछित है। इसके अलावा जौनपुर जिले का दिनेश निषाद और वाराणसी के रहने वाले शैलेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से डायमंड शॉप में लूटे गए सोने चांदी के करीब 40 लाख का सामान, नकदी रुपए और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।