लखनऊ(राहुल तिवारी )। रविवार को दीपावली के पावन पर्व पर मोहनलाल गंज लोकसभा क्षेत्र लखनऊ के भाजपा सांसद एवं अनूसूचित मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर काकोरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। सांसद ने काकोरी कांड में देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां,चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई।
सांसद कौशल किशोर ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम लोग दीपावली का पर्व तो मनाते हैं, लेकिन आज के दिन उन शहीदों को जरूर याद करना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
देश ऐसे वीर जवानों को हमेशा याद करता रहेगा। हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि देश के लिए कुर्बान होने वाले ऐसी महान आत्माओं की कहानियां बच्चों को सुनाई ताकि उनमें भी देश के प्रति समर्पण की भावना जगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर साल बॉर्डर पर जवानों के बीच दीपावली का त्योहार मनाते रहे हैं। रविवार को भी जवानों की साथ दिवाले मनाने कश्मीर बार्डर पर गए थे।
